Bhagavad Gita

11.1

अर्जुन उवाच
मदनुग्रहाय परमं गुह्यमध्यात्मसंज्ञितम्।
यत्त्वयोक्तं वचस्तेन मोहोऽयं विगतो मम।।11.1।।

arjuna uvācha
mad-anugrahāya paramaṁ guhyam adhyātma-sanjñitam
yat tvayoktaṁ vachas tena moho ’yaṁ vigato mama

Listen to Recitation

Word Meanings

Word Meaning
arjunaḥ uvācha Arjun said
mat-anugrahāya out of compassion to me
paramam supreme
guhyam confidential
adhyātma-sanjñitam about spiritual knowledge
yat which
tvayā by you
uktam spoken
vachaḥ words
tena by that
mohaḥ illusion
ayam this
vigataḥ is dispelled
mama my

Translation

।।11.1।। अर्जुन बोले -- केवल मेरेपर कृपा करनेके लिये ही आपने जो परम गोपनीय अध्यात्मतत्तव जाननेका वचन कहा, उससे मेरा यह मोह नष्ट हो गया है।

Commentary

।।11.1।। व्याख्या--'मदनुग्रहाय'--मेरा भजन करनेवालोंपर कृपा करके मैं स्वयं उनके अज्ञानजन्य अन्धकारका नाश कर देता हूँ (गीता 10। 11) -- यह बात भगवान्ने केवल कृपा-परवश होकर कही। इस बातका अर्जुनपर बड़ा प्रभाव प़ड़ा, जिससे अर्जुन भगवान्की स्तुति करने लगे (10। 12 -- 15)। ऐसी स्तुति उन्होंने पहले गीतामें कहीं नहीं की। उसीका लक्ष्य करके अर्जुन यहाँ कहते हैं कि केवल मेरेपर कृपा करनेके लिये ही आपने ऐसी बात कही है (टिप्पणी प0 573.2)।

Clarity in your Inbox

Join the daily email list to receive one short, practical teaching from the Bhagavad Gita every morning.

Join Waitlist