Bhagavad Gita

10.42

अथवा बहुनैतेन किं ज्ञातेन तवार्जुन।
विष्टभ्याहमिदं कृत्स्नमेकांशेन स्थितो जगत्।।10.42।।

atha vā bahunaitena kiṁ jñātena tavārjuna
viṣhṭabhyāham idaṁ kṛitsnam ekānśhena sthito jagat

Word Meanings

Word Meaning
athavā or
bahunā detailed
etena by this
kim what
jñātena tava can be known by you
arjuna Arjun
viṣhṭabhya pervade and support
aham I
idam this
kṛitsnam entire
eka by one
anśhena fraction
sthitaḥ am situated
jagat creation

Translation

।।10.42।। अथवा हे अर्जुन ! तुम्हें इस प्रकार बहुत-सी बातें जाननेकी क्या आवश्यकता है?  मैं अपने किसी एक अंशसे  सम्पूर्ण जगत् को व्याप्त करके स्थित हूँ।

Commentary

।।10.42।। व्याख्या --'अथवा'--यह अव्यय-पद देकर भगवान् अर्जुनसे मानो यह कह रहे हैं कि तुमने जो प्रश्न किया था, उसके अनुसार मैंने उत्तर दिया ही है; अब मैं अपनी तरफसे तेरे लिये एक विशेष महत्त्वकी सार बात बताता हूँ।