Bhagavad Gita

11.4

मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति प्रभो।
योगेश्वर ततो मे त्वं दर्शयाऽत्मानमव्ययम्।।11.4।।

manyase yadi tach chhakyaṁ mayā draṣhṭum iti prabho
yogeśhvara tato me tvaṁ darśhayātmānam avyayam

Listen to Recitation

Word Meanings

Word Meaning
manyase you think
yadi if
tat that
śhakyam possible
mayā by me
draṣhṭum to behold
iti thus
prabho Lord
yoga-īśhvara Lord of all mystic powers
tataḥ then
me to me
tvam you
darśhaya reveal
ātmānam yourself
avyayam imperishable

Translation

।।11.4।। हे प्रभो ! मेरे द्वारा आपका वह परम ऐश्वर रूप देखा जा सकता है -- ऐसा अगर आप मानते हैं, तो हे योगेश्वर ! आप अपने उस अविनाशी स्वरूपको मुझे दिखा दीजिये।

Commentary

।।11.4।। व्याख्या--'प्रभो'-- 'प्रभु' नाम सर्वसमर्थका है, इसलिये इस सम्बोधनका भाव यह मालूम देता है कि यदि आप मेरेमें विराट्रूप देखनेकी सामर्थ्य मानते हैं, तब तो ठीक है; नहीं तो आप मेरेको ऐसी सामर्थ्य दीजिये, जिससे मैं आपका वह ऐश्वर (ईश्वरसम्बन्धी) रूप देख सकूँ।

Clarity in your Inbox

Join the daily email list to receive one short, practical teaching from the Bhagavad Gita every morning.

Join Waitlist