Bhagavad Gita

10.31

पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम्।
झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी।।10.31।।

pavanaḥ pavatām asmi rāmaḥ śhastra-bhṛitām aham
jhaṣhāṇāṁ makaraśh chāsmi srotasām asmi jāhnavī

Word Meanings

Word Meaning
pavanaḥ the wind
pavatām of all that purifies
asmi I am
rāmaḥ Ram
śhastra-bhṛitām of the carriers of weapons
aham I am
jhaṣhāṇām of all acquatics
makaraḥ crocodile
cha also
asmi I am
srotasām of flowing rivers
asmi I am
jāhnavī the Ganges

Translation

।।10.31।। पवित्र करनेवालोंमें वायु और शास्त्रधारियोंमें राम मैं हूँ। जल-जन्तुओंमें मगर मैं हूँ। बहनेवाले स्त्रोतोंमें गङ्गाजी मैं हूँ।

Commentary

।।10.31।। व्याख्या--पवनः पवतामस्मि-- वायुसे ही सब चीजें पवित्र होती हैं। वायुसे ही नीरोगता आती है। अतः भगवान्ने पवित्र करनेवालोंमें वायुको अपनी विभूति बताया है।'रामः शस्त्रभृतामहम्'--ऐसे तो राम अवतार हैं, साक्षात् भगवान् हैं, पर जहाँ शस्त्रधारियोंकी गणना होती है, उन सबमें राम श्रेष्ठ हैं। इसलिये भगवान्ने रामको अपनी विभूति बताया है।